Main Slideराष्ट्रीय

दीपावली UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल

दिल्ली में आयोजित इंटरगवर्नमेंटल कमिटी फॉर द सेफगार्डिंग ऑफ द इनटैंजिबल कल्चरल हेरिटेज (ICH) के 22वें सत्र के दौरान दीपावली को UNESCO की मानवता की प्रतिष्ठित अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कर लिया गया। UNESCO ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए इस घोषणा की और भारत को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत और विश्वभर में लोग इस समाचार से अत्यंत खुश हैं। उनके अनुसार, दीपावली भारतीय संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ा त्यौहार है, जो प्रकाश और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मान्यता से दीपावली की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने कामना की कि प्रभु श्री राम के आदर्श सभी को मार्गदर्शन देते रहें।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली को वैश्विक स्तर पर आधिकारिक मान्यता मिलना गौरव का विषय है। उनके अनुसार, यह उपलब्धि भारत की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया में मिल रही बढ़ती पहचान का प्रमाण है। उन्होंने इसे उम्मीद पर विजय, मेलजोल और सार्वभौमिक प्रकाश के संदेश का उत्सव करार दिया और UNESCO तथा भारतीय परंपराओं को संजोने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह घोषणा भारत की सांस्कृतिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नए आयाम प्रदान करती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close