Main Slideप्रदेश

पंजाब में सरकारी नौकरियों की बड़ी पहल : स्वास्थ्य विभाग में 311 नई नर्सों की भर्ती को मंजूरी, 800 डॉक्टरों की नियुक्ति पूरी

चंडीगढ़| पंजाब में रोजगार के अवसर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर राज्य सरकार विभिन्न विभागों में लगातार नई भर्तियां कर रही है। वहीं बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता से उद्योगों का विस्तार हो रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़ी भर्ती को मंजूरी दी है।

स्वास्थ्य विभाग में 311 नर्सों की नई भर्ती

मान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 311 नई नर्सों की भर्ती को स्वीकृति दी है। इससे पहले विभाग में 400 से अधिक नर्सों की भर्ती प्रक्रिया पहले से जारी थी, जिससे कुल संख्या बढ़कर 700 से अधिक हो जाएगी। सरकार के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया अगले महीने तक पूरी कर ली जाएगी। नई नर्सों की तैनाती से सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की देखभाल और भी बेहतर होगी।

800 डॉक्टरों की भर्ती पूरी, 175 विशेषज्ञ पहले ही नियुक्त

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करते हुए राज्य सरकार अब तक 800 डॉक्टरों की नियुक्ति कर चुकी है। इनमें बाल रोग, मेडिसिन, प्रसूति एवं स्त्री रोग, सर्जरी और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में 175 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। इन नियुक्तियों से सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ सेवाएं बढ़ी हैं और लोगों को अपने ज़िले में ही समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है।

स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार सरकार की प्राथमिकता

सरकार का कहना है कि 2022 में सत्ता संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए हैं। इन कदमों से राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ा है और बड़ी आबादी को सरकारी नीतियों का सीधा लाभ मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close