Main Slideप्रदेश

पंजाब-चंडीगढ़ में शीत लहर का कहर, फरीदकोट सबसे ठंडा

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड जारी है। पहाड़ों से आने वाली तेज़ ठंडी हवाओं के चलते तापमान लगातार गिर रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।

फरीदकोट बना सबसे ठंडा जिला

फरीदकोट राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री तक पहुंच गया। यह तापमान पड़ोसी हरियाणा के अधिकांश इलाकों से भी कम रहा। मौसम विभाग ने आज के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात रही।

कल से मौसम में बदलाव की संभावना

राजस्थान से सटे जिलों—फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, जालंधर और मानसा—में शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर ऊंचाई पर बना पश्चिमी चक्रवात सक्रिय है, जबकि एक ट्रफ लाइन ऊपर की ओर खिसक गई है। 5 दिसंबर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की आशंका है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बादल बढ़ेंगे और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं तेज़ हो सकती हैं।

दिन के तापमान में भी आई गिरावट

राज्य में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब का औसत अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे पहुंच गया। चंडीगढ़ में दिन का तापमान 23.5 डिग्री रहा, जो पिछले 24 घंटों में 0.7 डिग्री गिरा।

अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

अमृतसर: 20.2°C

लुधियाना: 22.4°C

पटियाला: 22.6°C

फरीदकोट: 22.0°C

गुरदासपुर: 22.5°C

बठिंडा: 23.9°C

फिरोजपुर: 21.6°C

रोपड़: 22.5°C

मोहाली: 23.0°C

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close