Main Slideप्रदेश

जालंधर में लड़की की हत्या के मामले में CM मान ने पुलिस को दिए सख्त आदेश

जालंधर में 13 साल की लड़की से रेप और मर्डर के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। सी.एम. मान ने कहा कि जालंधर में लड़की से हुई दरिंदगी के मामले को हम पूरी तरह से गंभीरता से ले रहे हैं। पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले को फास्ट ट्रैक पर ले जाकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। घटना की निंदा करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि यह घटना बहुत ही अमानवीय है। आज के जमाने में कोई ऐसी घटना के बारे में सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि लोगों के दिमागों में कितनी हैवानियत भरी हुई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला में जरिया फाउंडेशन की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर करवाए गए प्रोग्राम में शामिल होने पटियाला पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि पंजाब की अमीर विरासत और कल्चर के रंग देखकर मन खुश हो गया है। उनका कहना है कि सरकार का फर्ज होता है कि वह अमीर सभ्याचारिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए संभाले जिलके लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close