उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 14 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की, छह पिछड़े वर्ग और एक अनुसूचित जाति से

उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठनात्मक विस्तार की दिशा में आगे बढ़ते हुए कई जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को 14 ज़िलों के निर्वाचित अध्यक्षों के नाम घोषित किए। नई सूची में छह पद पिछड़े वर्ग, एक अनुसूचित जाति और सात पद सामान्य वर्ग के नेताओं को दिए गए हैं।
जौनपुर में अजीत प्रजापति को बड़ी जिम्मेदारी
नए जिलाध्यक्षों की सूची में जौनपुर से अजीत प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरठ में हरवीर पाल नए जिला अध्यक्ष बने हैं, जबकि हापुड़ में कविता माधरे को संगठन की कमान मिली है। बाराबंकी में राम सिंह वर्मा को अध्यक्ष पद दिया गया है।
बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची
जिला जिलाध्यक्ष का नाम वर्ग
मेरठ हरवीर पाल पिछड़ा
हापुड़ कविता माधरे अनुसूचित
फिरोजाबाद उदय प्रताप सिंह सामान्य
हाथरस प्रेम सिंह कुशवाहा पिछड़ा
अलीगढ़ महानगर राजीव शर्मा सामान्य
अलीगढ़ जिला कृष्ण पाल सिंह लाला सामान्य
एटा प्रमोद गुप्ता सामान्य
जालौन उर्विजा दीक्षित सामान्य
झांसी महानगर सुधीर सिंह सामान्य
हमीरपुर शकुंतला निषाद पिछड़ा
फतेहपुर अन्नू श्रीवास्तव सामान्य
बाराबंकी राम सिंह वर्मा पिछड़ा
जौनपुर अजीत प्रजापति पिछड़ा
कौशाम्बी धर्मराज मौर्या पिछड़ा
इससे पहले भी हुए थे कई जिलों में बदलाव
मार्च में भी बीजेपी ने प्रदेश के कई जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए थे। मुरादाबाद में आकाश पाल को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया। बुलंदशहर में विकास चौहान, इटावा में अन्नू गुप्ता, गाज़ीपुर में ओम प्रकाश राय और अमेठी में सुधांशु शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई थी।
उन्नाव में अनुराग, रायबरेली में बुद्धि लाल, गोरखपुर में जनार्दन तिवारी और सुल्तानपुर में सुशील त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। संगठनात्मक स्तर पर इन नियुक्तियों को बीजेपी के आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






