Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तंज, कहा- उन्हें बिहार में वृद्धा पेंशन मिल सकती है

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन स्पष्ट बढ़त हासिल करता दिखाई दे रहा है, जबकि महागठबंधन पिछड़ता दिख रहा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एनडीए की बढ़त पर प्रतिक्रिया दी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें पहले से ही 2010 जैसी प्रचंड जीत की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, “मैं 2010 जैसा माहौल देख रहा था। 2010 में हमें 206 सीटें मिली थीं। इस बार भी जनता ने लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं पर भरोसा नहीं किया। ये लोग जेल-बेल, जंगलराज, झूठ और अराजकता के प्रतीक बन चुके थे। बढ़-चढ़कर वादे किए, लेकिन जनता ने विकास और शांति को चुना।”

उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव के शासनकाल में परिवारवाद को बढ़ावा मिला, जबकि नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया।

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को लेकर भी गिरिराज सिंह ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “तेजस्वी अगर लालू जी के बेटे न होते तो मोहल्ला भी नहीं पहचानता। राहुल गांधी अगर गांधी परिवार में पैदा न होते तो गांव के लोग नाम भी नहीं जानते। तेजस्वी की कोई राजनीतिक लेगेसी नहीं है, और बिहार की जनता ने एक बार फिर जंगलराज को नकार दिया है।”

कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह बोले, “जब तक कांग्रेस गांधी परिवार के हाथ में रहेगी, तब तक उसकी यही हालत रहेगी। यह 35वीं हार है। कांग्रेस को नेहरू-गांधी परिवार से आगे कुछ दिखाई ही नहीं देता। खड़गे जी बुजुर्ग हैं, उनकी भाषा सुनकर दया आती है।”

राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी विश्वसनीयता लगातार गिर रही है। गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा, “किसी पत्रकार ने कहा कि दो युवाओं की जोड़ी फिर हार रही है तेजस्वी और राहुल। मैंने कहा-तेजस्वी उम्र से युवा हैं, लेकिन राहुल गांधी 60 साल के हो चुके हैं। अब तो नीतीश कुमार का वृद्धा पेंशन भी मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close