Main Slideराजनीति

कन्हैया कुमार का बयान: बिहार में डबल इंजन की ‘बेकार सरकार’, जनता बदलाव के मूड में

पटना : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतिम दिन सत्तारूढ़ सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार अब बेकार हो चुकी है और उसका इंजन धुआं छोड़ रहा है।

कन्हैया ने कहा कि इस बार जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है, जबकि मतदाता अब जागरूक हैं और व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि VVPAT, स्ट्रांग रूम और CCTV जैसे चुनावी पारदर्शिता के मुद्दों पर जनता की नजर है और अब बिहार में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है।कन्हैया कुमार के अनुसार, यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधार और जवाबदेही की लड़ाई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close