Main Slideराजनीति

JNU छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट यूनिटी की बड़ी जीत, चारों सीटों पर किया कब्ज़ा

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस साल के चुनाव में लेफ्ट यूनिटी गठबंधन ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव चारों सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, पिछली बार एक सीट जीतने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इस बार चारों पदों पर हार गई है।

अध्यक्ष पद पर लेफ्ट गठबंधन की उम्मीदवार अदिति मिश्रा ने 1,861 वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ABVP के विकास पटेल को 1,447 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका बाबू ने 2,966 वोटों के साथ जीत दर्ज की। ABVP की उम्मीदवार तान्या कुमारी को 1,730 वोट मिले।महासचिव पद पर सुनील यादव ने 1,915 वोट पाकर राजेश्वर कांत दुबे को 1,841 वोटों से हराया। संयुक्त सचिव पद के लिए दानिश अली ने 1,991 वोट हासिल किए, जबकि ABVP के अनुज दमारा को 1,762 वोट मिले।

इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन NSUI ने भी प्रत्याशी उतारे, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।JNU में छात्रसंघ चुनाव बैलेट पेपर के ज़रिए होते हैं, और इस बार मतदान के नतीजे गुरुवार देर शाम घोषित किए गए।विश्लेषकों के अनुसार, इस बार SFI, AISA और DSF के वाम गठबंधन के रूप में एकजुट होकर चुनाव लड़ने से लेफ्ट यूनिटी को निर्णायक बढ़त मिली। वहीं, विपक्षी दलों के बीच तालमेल की कमी और संगठनात्मक कमजोरी के कारण ABVP चारों पदों पर खाली हाथ रह गई।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close