बिहार का विकास केवल NDA के शासन में संभव, कांग्रेस-RJD पर लगाया लूट का आरोप – सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि बिहार की जनता अब समझ चुकी है कि राज्य का वास्तविक विकास केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर वर्षों तक जनता को गुमराह करने और बिहार को पीछे धकेलने का आरोप लगाया।
पत्रकारों से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार के लोग, खासकर महिलाएं, अच्छी तरह जानती हैं कि राज्य की तरक्की एनडीए के शासन में ही संभव है। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता सतर्क है। ये ‘पंजे वाले’ और ‘लालटेन वाले’ दल हमेशा राज्य को लूटते रहे हैं और लोगों को संकट में छोड़ दिया। अब बिहार की जनता उनकी बातों में नहीं आएगी।पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अब बिहार में ‘मछली पकड़ने’ की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार की मछली उनके जाल में नहीं फंसेगी। लोग उनकी चालों को भलीभांति समझ चुके हैं।
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं ने दशकों तक बिहार पर शासन किया, लेकिन आम जनता का जीवन नहीं बदला। “ये खुद अमीर बनते गए और बिहार के लोग गरीब ही रहे। लेकिन नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार ने प्रगति की राह पकड़ी है, उन्होंने कहा – मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि रेखा गुप्ता अगले तीन दिनों तक बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगी। इस दौरान वह कई जनसभाओं और रोड शो में हिस्सा लेंगी।बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।







