Main Slideराजनीति

बिहार चुनाव: सहरसा में पीएम मोदी की रैली, बोले – ‘बिहार की पहचान ज्ञान और नारी सम्मान से है’

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अब पहले चरण के चुनाव प्रचार में केवल दो दिन शेष हैं और सभी पार्टियों के बड़े नेता मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार पहुंचे और कटिहार व सहरसा में जनसभाएं कीं।

सहरसा में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान ज्ञान के साथ-साथ नारी सम्मान से भी है। पीएम मोदी ने कहा, “6 नवंबर को सहरसा और मधेपुरा में वोटिंग होगी। इस चुनाव में कई युवा बेटे-बेटियां पहली बार वोट डालेंगे। जब मैंने पहली बार मतदान किया था, तब मेरी इच्छा थी कि मेरा वोट बर्बाद न हो। मैं चाहता था कि मेरा वोट सरकार बनाए और मैं सफल रहा। मैं आप सबसे भी यही कहना चाहता हूं कि आपका पहला वोट सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए। एनडीए की सरकार बन रही है और आपका वोट उसे और मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं के लिए किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार की ‘जीविका दीदी’ योजना आज पूरे देश में चर्चा का विषय है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना से नारी सशक्तिकरण को और बल मिला है। इस योजना के तहत बिहार की लगभग 1.40 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹10-10 हजार रुपये जमा किए गए हैं।

पीएम मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा, “कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रचा है। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीता है। यह गौरव पूरे देश की बेटियों ने हमें दिया है।उन्होंने कहा कि बिहार सदियों से नारी शक्ति का प्रतीक रहा है। “माता सीता, देवी भारती और विदुषी गार्गी जैसी महान महिलाओं की यह भूमि नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा रही है। एनडीए सरकार महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं का और विस्तार करेगी,” उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलराज वाले दल, यानी आरजेडी और कांग्रेस, विकास विरोधी हैं। “ये लोग बिहार की प्रगति रोकना चाहते हैं। एनडीए की पहचान विकास से है, जबकि आरजेडी और कांग्रेस की पहचान विनाश से जुड़ी है

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close