Main Slideराजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी-शाह से लेकर योगी तक शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे शीर्ष नेताओं के नाम शामिल हैं।

भाजपा की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और दिल्ली की नेता रेखा गुप्ता भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक:

नरेंद्र मोदी, जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडनवीस, हिमंत बिस्वा सरमा, मोहन यादव, रेखा गुप्ता, स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, सी.आर. पाटिल, डॉ. दिलीप कुमार जयसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, डॉ. प्रेम कुमार, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, सतीश चंद्र दुबे, राज भूषण चौधरी, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, नंद किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, डॉ. संजय जयसवाल, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपालजी ठाकुर, जनक राम, पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव “निरहुआ”।

भाजपा ने सभी उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। राघोपुर सीट से भाजपा ने राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ सतीश कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने मंगलवार को पहली सूची में 71 नाम जारी किए थे, बुधवार दोपहर 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची और रात को 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई।चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close