Main Slideराजनीति

गोवा में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी आम आदमी पार्टी: केजरीवाल ने कांग्रेस पर लगाया भाजपा को ‘विधायक सप्लाई’ करने का आरोप

गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को स्पष्ट रूप से कहा कि AAP किसी भी हालत में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर गोवा की जनता को धोखा देने और भाजपा को “थोक में विधायक सप्लाई” करने का आरोप लगाया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा, “कांग्रेस ने गोवा के लोगों को सबसे ज़्यादा धोखा दिया है। 2017 से 2019 के बीच कांग्रेस के 13 विधायक भाजपा में शामिल हुए, और 2022 में 10 और विधायक भाजपा में चले गए। क्या कांग्रेस यह भरोसा दिला सकती है कि इस बार उसके विधायक भाजपा में नहीं जाएंगे? कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों को थोक में भाजपा को सप्लाई करती है।”

इस दौरान केजरीवाल ने माएम विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक ही “सड़े-गले सिस्टम” का हिस्सा हैं, जिसे अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, “आज पूरे गोवा पर 13-14 परिवारों का कब्जा है। गोवा के संसाधनों पर सिर्फ गोवा के लोगों का अधिकार होना चाहिए, किसी परिवार या दल का नहीं।

केजरीवाल ने जनसभा में उमड़ी भीड़ के ज़रिए दावा किया कि गोवा में बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने कहा, “आज की भीड़ साबित करती है कि गोवा बदलाव के लिए तैयार है। हमारे कार्यकर्ता बीजेपी की गुंडागर्दी के बावजूद डटे हुए हैं। जब हम गोवा की सड़कों की मरम्मत को लेकर सिग्नेचर कैंपेन कर रहे थे, तब बीजेपी के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया, लेकिन अगले ही दिन हमारे और अधिक कार्यकर्ता मैदान में उतरे और अभियान पूरा किया।अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि “गोवा आज सुरक्षित नहीं है, जनता डरी हुई है, लेकिन अब बहुत हुआ। आम आदमी पार्टी इस डर को खत्म करेगी और गोवा के लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close