Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के क्वेटा में भीषण बम धमाका, 6 की मौत, 19 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में जरघून रोड पर भीषण बम धमाका हुआ है। इस हमले में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 19 लोग घायल हुए हैं। धमाके के बाद इलाके में गोलीबारी भी हुई।

सुरक्षा बलों ने किया इलाके का घेराव

पुलिस के अनुसार विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। घटनास्थल पर तुरंत पुलिस और बचाव दल पहुंच गए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, जबकि फ्रंटियर कॉर्प्स के जवान भी मौजूद हैं।

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने शहर भर के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है। सभी डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को तत्काल ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने धमाके की प्रकृति और कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका आत्मघाती हमला हो सकता है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक विस्फोट के बाद दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया।

क्वेटा में पहले भी हो चुके हैं हमले

ध्यान रहे कि इसी महीने 4 सितंबर को क्वेटा में एक राजनीतिक रैली के दौरान भी बम धमाका हुआ था, जिसमें 15 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हुए थे। बलूचिस्तान लंबे समय से अशांति का सामना कर रहा है। स्थानीय जातीय बलूच समूह और अन्य संगठनों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार प्रांत की खनिज संपदा का दोहन कर रही है। हाल के महीनों में बलूच विद्रोहियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई घातक हमले किए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close