Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

मुनव्वर राना की बेटी का आई लव मोहम्मद पर विवादित बयान, कहा – लखनऊ की सड़कों पर सैलाब निकलेगा, यूपी पुलिस तैयार रहे

लखनऊ। ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टरों को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमईया राना ने हाल ही में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब यूपी और खासकर लखनऊ की सड़कों पर सैलाब आएगा और यूपी पुलिस को अपनी बंदूकों के साथ तैयार रहना चाहिए।

सुमईया राना ने कहा, “जुमे के बाद यूपी पुलिस ने उन लोगों पर बुरी तरह लाठीचार्ज किया जो आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर निकले थे। यह बहुत ही शर्मनाक है। हम लोगों ने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठे, लेकिन अब यह स्थिति बनी है। हम खुशी-खुशी अपने ऊपर गोली भी खा सकते हैं, लेकिन इस अधिकार पर पाबंदी बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका जनसैलाब *हिंसा या उपद्रव नहीं है। उनका मकसद केवल यह है कि मोहम्मद साहब के नाम पर आवाज उठाने पर रोक न लगे।

बरेली में जुमे के बाद की घटनाएं

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में पथराव, आंसू गैस और गोलीबारी हुई। इस दौरान 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने 60 लोगों को हिरासत में लिया और 8 को गिरफ्तार किया। कुल 1,700 अज्ञात और 8 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए योगी सरकार का रवैया हमेशा से सख्त रहा है। पुलिस और प्रशासन अब अलर्ट मोड में हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close