Main Slideव्यापार

इन त्योहारों की खुशी बढ़ाएं #मोमेंट विद माही के साथ, खरीदिए मेन ऑफ़ प्लेटिनम का एम.एस. धोनी सिग्नेचर एडिशन

पटना: प्लेटिनम गिल्ड इंटरनेशनल (PGI) इंडिया का प्रतिष्ठित मेन ऑफ़ प्लेटिनम ब्रांड इन उत्सव में ले कर आया है एम.एस. धोनी सिग्नेचर एडिशन। एक शानदार ज्वेलरी कलेक्शन, जो एक आधुनिक आइकन की अमर विरासत लिए हुए है। 95% शुद्धता यानी बहुमूल्य आभूषणों में शुद्धता के सर्वोच्च मानक वाले प्लेटिनम से बना यह हंस की सफेदी सा श्वेत है जो समय के साथ न तो मलिन होती है, न ही अपनी चमक खोती है। इसका हर एक आभूषण इस प्रकार बना है कि वह अतुल्य, अमर है। जैसे दाम वैसी शान। दृढ़ता, दुर्लभता और शाश्वतता का प्रतीक प्लेटिनम वही गुण समेटे हुए है, जिन्होंने एम.एस. धोनी के करियर को परिभाषित किया है: अटूट संकल्प, संतुलित धैर्य और मौन आत्मविश्वास।

इस नए कलेक्शन के डिज़ाइन धोनी के बेमिसाल सफ़र और उनके खास स्टाइल से प्रेरित हैं। इसमें मजबूत कनेक्शन और शक्ति का प्रतीक लिंक ब्रेसलेट्स, और दो रंगों वाले डिज़ाइन शामिल हैं जो उनकी सटीकता और सादगी भरे अंदाज़ को दिखाते हैं। डिज़ाइन साधारण होते हुए भी खासा आकर्षक हैं। साफ-सुथरी लाइनों, बारीक डिटेल्स और धोनी के सिग्नेचर की पहचान हर ज्वेलरी को बिल्कुल अलग बनाती है। इस कलेक्शन की खासियत यह है कि यह सुंदरता के साथ गहरा अर्थ भी जोड़ता है। यह सिर्फ स्टाइल के लिए पहनने वाली ज्वेलरी नहीं है, बल्कि यह उन मूल्यों की याद दिलाती है जिनसे इंसान अपनी ज़िंदगी जीता है। एम.एस. धोनी सिग्नेचर एडिशन उतना ही अर्थपूर्ण है जितना कि यह आकर्षक है।

और इस त्यौहार के मौसम में मैन ऑफ़ प्लेटिनम ला रहा है एक और खास मौका। इस कलेक्शन से खरीदारी करने पर ग्राहकों को मिल सकता है ज़िंदगी में एक बार मिलने वाला अनुभव, मुंबई में 2026 की शुरुआत में खुद एम.एस. धोनी से मिलने और बातचीत करने का सुनहरा मौका। यह ऑफर 18 सितंबर से 16 नवंबर 2025 तक चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा, जिससे फैंस को धोनी के लिए अपने प्यार को एक निजी पल में बदलने का शानदार मौका मिलेगा।खरीदें एमएस धोनी के सिग्नेचर एडिशन के हीरो पीस, जो हैं सचमुच दुर्लभ और कीमती!

 

सुंदरता और मजबूती का शानदार संगम इस दो रंगों वाले कड़े में है, साथ ही इसके किनारों पर रोज़ गोल्ड की खूबसूरत डिज़ाइन उकेरी गई है। यह कड़ा 95% शुद्ध प्लेटिनम से बना है, प्लेटिनम एक ऐसा धातु है जिसकी मजबूती सालों साल बरकरार रहती है, इसीलिए यह बहुत दुर्लभ है। इस पर क्रिकेट के महारथी एमएस धोनी के हस्ताक्षर हैं, जिससे यह उन लोगों के लिए परफेक्ट बन जाता है, जो बड़ी सौम्यता से अपने संकल्प की और बढ़ते है और जिनका व्यक्तित्व बड़ा दमदार होता है।

 

इस ब्रेसलेट में सामने की ओर ट्राईएंगल के आकार में उभरी हुई संरचनाएं हैं, जो ग्लॉस और मैट फ़िनिश में उभर कर आती हैं। ये अपने अटल मूल्यों के साथ जीवन के उतार-चढ़ाव पार करने की शक्ति का प्रतीक हैं। इनमें पीछे की ओर स्लीक ब्लैक सेंटरपीस में एमएस धोनी के हस्ताक्षर हैं। प्लेटिनम में बना यह ब्रेसलेट उतना ही मज़बूत है, जितनी मजबूत इसकी प्रेरणा है। यह ब्रेसलेट उन लोगों के लिए बनाया गया है जो दृढ़ता से जीवन की चुनौतियों सामना करते हैं और साबित करते हैं कि सच्ची महानता अंदर से आती है।

 

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें जड़ित ब्रश मैट प्लेटिनम और चमकदार रोज़ गोल्ड क्यूब लिंक का फ्यूजन इसे मजबूती के साथ – साथ मनोरमता का बेहतरीन उदाहरण बनाता है। प्लेटिनम जो कि एक ऐसा धातु है जो सालों तक पहनने के बाद भी खराब नहीं होता और जस का तस रहता है, इसी अनमोल धातु से इसे तैयार किया गया है। इसीलिए यह असाधारण है। इस पर काले रंग पर एमएस धोनी के आइकॉनिक हस्ताक्षर हैं। इसे उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो हर परिस्थिति में अपने मूल्यों पर अडिग रहकर शालीनता बरकरार रखते हैं।

 

 

ठोस इंटरलॉकिंग प्लेटिनम लिंक से बना यह ब्रेसलेट अदम्य सहनशक्ति की ताकत दिखाता है। यह समय के साथ कभी फीकी नहीं पड़ने वाली धातु से बना है। जी हां, यह 95% शुद्ध प्लेटिनम से बना है। जिससे यह बेहद कीमती बन जाता है। इस ब्रेसलेट में एक ठोस क्लैस्प है, जिस पर एमएस धोनी के हस्ताक्षर हैं, जो उनकी अदम्य शक्ति और दृढ़ संकल्प को दिखाता हैं। यह उन पुरुषों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो उनकी अदम्य शक्ति और दृढ़ संकल्प को आत्मसात करते हैं, यह ब्रेसलेट उन्हें हमेशा उनके अंदर की शक्ति को जगाने के लिए प्रेरित करता है।

 

इसकी मन मोहित कर देने वाली डिजाइन में पेचीदा प्लेटिनम लिंक आपस में मिलकर एक कोमल, लचीली चेन का स्वरूप धारण करते हैं, जो अंदरूनी मजबूती के साथ बाहरी धैर्य के बेमिसाल समन्वय का प्रतीक है। यह प्लेटिनम से बनी है। प्लेटिनम एक ऐसा धातु है जो समय के साथ अपनी प्राकृतिक शुद्ध सफेदी को कायम रखता है और कभी फीका नहीं पड़ता या खराब नहीं होता। यह धातु वास्तव में दुर्लभ है। मजबूत बनावट के साथ जिस पर महान एमएस धोनी के हस्ताक्षर हैं, यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो जीवन की चुनौतियों के बीच अपनी सहनशक्ति और शांति को एक साथ बुनते हैं।

 

 

यह ब्रेसलेट एम.एस. धोनी सिग्नेचर एडिशन के नए कलेक्शन का बड़ा ही नायब हिस्सा है। इसका डिज़ाइन दो रंगों का मिला-जुला रूप है, जिसमें ताकत और खूबसूरती दोनों झलकते हैं। इसमें चौकोर डिज़ाइन और रोज़ गोल्ड इनले यानी अंदर की सजावट दी गई है। यह 95% शुद्ध प्लेटिनम से बना है, जो अपनी मजबूती और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है, इसलिए यह बेशकीमती है। इसमें अंदर की ओर धोनी का सिग्नेचर उकेरा गया है। यह ब्रेसलेट उन लोगों के लिए ख़ास तौर पर बनाया गया है जो शांत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं और अपनी महानता को किसी को न जताते हुए बरकरार रखते हैं।

 

 

यह ब्रेसलेट एम.एस. धोनी सिग्नेचर एडिशन के नए कलेक्शन शानदार हिस्सा है। इसमें प्लेटिनम के जुड़े हुए लूप्स (कड़ियाँ) हैं, जो एकता और साझा सफलता का प्रतीक हैं। यह 95% शुद्ध प्लेटिनम से बना है, जो बहुत ही दुर्लभ और खास माना जाता है। इसके क्लैप यानी ताले पर एम.एस. धोनी का सिग्नेचर बना है। यह उन लोगों को ध्यान में रख कर बनाया गया है जो ताकत और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ते हैं। यह एक ऐसा अनोखा आभूषण है, जो आपके अंदर की महान हस्ती का जश्न मनाता है।

 

यह ब्रेसलेट भी एम.एस. धोनी सिग्नेचर एडिशन के नए कलेक्शन अद्भुत हिस्सा है। इसमें दो रंगों का डिज़ाइन है और बीच में नीले रंग का खास सेंटरपीस है, जिस पर एम.एस. धोनी का सिग्नेचर बना है। जो उनकी अमर विरासत को समेटे हुए है। यह प्लेटिनम से बना है, एक ऐसी धातु जो ज़िंदगी भर साथ निभाती है और खासमखास मानी जाती है। यह ब्रेसलेट उन पुरुषों के लिए है जो अपनी असली ताकत उनकी अंदरूनी जस्बे और आत्मविश्वास से पाते हैं। यह याद दिलाता है कि असली महानता हमारे भीतर के जज्बे से आती है।मैन ऑफ प्लेटिनम एमएस धोनी सिग्नेचर एडिशन कलेक्शन पूरे भारत में मुख्य ज्वेलरी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close