Main Slideप्रदेश

पंजाब में बाढ़ से तबाही, सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट बैठक में किए बड़े ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश के सभी 23 जिले भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक 1 और 2 सितंबर तक बाढ़ और बारिश से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

पीएम मोदी के दौरे से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक की। हाल ही में तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार है। बैठक में सीएम मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।

किसानों और प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज

सीएम मान ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को ₹20,000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

कैबिनेट के अन्य फैसले

बाढ़ से प्रभावित खेतों में जमा रेत को बेचने का अधिकार किसानों को देने के लिए ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ योजना को मंजूरी।किसानों को फसल नुकसान पर ₹20,000 प्रति एकड़ का मुआवजा। बाढ़ पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि।पंजाब पुलिस में 1,600 नए एनजीओ पदों के सृजन को मंजूरी।राज्य सरकार का कहना है कि इन कदमों से किसानों और प्रभावित परिवारों को सीधी राहत मिलेगी और बाढ़ से हुई तबाही की भरपाई में मदद मिलेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close