Main Slideराजनीति

केजरीवाल का ट्रंप पर हमला, मोदी सरकार के सामने रखीं 4 मांगें

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला और मोदी सरकार को किसानों के हित में कदम उठाने की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने खासतौर पर कपास किसानों की समस्याओं को उठाया।

केजरीवाल ने कहा, “अगर अमेरिका भारत पर 50% टैरिफ लगा रहा है, तो भारत को अमेरिका पर 75% टैरिफ लगाना चाहिए। ट्रंप कायर और डरपोक है। जिसने भी उसे चुनौती दी, वह झुक गया। दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि यदि भारत में चार अमेरिकी कंपनियों को बंद कर दिया जाए तो अमेरिका को इसका असर तुरंत महसूस होगा।

AAP की केंद्र सरकार से 4 मांगें:

1. अमेरिकी कपास पर फिर से 11% इंपोर्ट ड्यूटी* लगाई जाए।
2. भारतीय किसानों की कपास पर ₹2100 प्रति 20 किलो के हिसाब से MSP तय की जाए।
3. सरकार किसानों की कपास को ₹2100 प्रति 20 किलो की दर से खरीदे।
4. किसानों को खाद-बीज जैसी इनपुट लागत पर सब्सिडी दी जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close