Main Slideराजनीति

केरल कांग्रेस के विवादित पोस्ट पर बवाल, सोशल मीडिया प्रमुख का इस्तीफ़ा

केरल कांग्रेस की ओर से शनिवार को किए गए एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट ने बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया। पार्टी ने बिहार को “बीड़ी” से जोड़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद तीखी आलोचनाएं शुरू हो गईं। विवाद बढ़ने पर पोस्ट को हटा दिया गया और कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी। इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी की सोशल मीडिया सेल के प्रमुख वीटी बलराम ने इस्तीफ़ा दे दिया।

केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने स्वीकार किया कि राज्य इकाई की सोशल मीडिया टीम से गलती हुई और सावधानी नहीं बरती गई। उन्होंने कहा, “यह पोस्ट हटा दी गई है। ज़िम्मेदार व्यक्ति हैंडल एडमिन और इसे चलाने वाले ने माफ़ी मांगी है। कांग्रेस इस टिप्पणी का समर्थन नहीं करती।”

क्या था पोस्ट में?

केपीसीसी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से हाल ही में जीएसटी परिषद के फैसले पर टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट साझा किया गया था। इसमें लिखा था: “बीड़ी और बिहार ‘बी’ से शुरू होते हैं। इसे अब पाप नहीं माना जा सकता।” यह बयान बीड़ी पर टैक्स 28% से घटाकर 18% और सिगरेट पर टैक्स बढ़ाने के फैसले से जोड़ा गया था।

बता दें कि बिहार देश के प्रमुख बीड़ी उत्पादन केंद्रों में से एक है और इस उद्योग से करीब 70 लाख लोग जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि इस टिप्पणी को बिहार और वहां के लोगों के अपमान के तौर पर देखा गया।पोस्ट वायरल होते ही राजनीतिक दलों ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया। बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए ने कांग्रेस पर राज्य का अपमान करने का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राजद ने भी इस टिप्पणी से दूरी बना ली।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close