Main Slideप्रदेश

दिल्ली में मौत बनकर दौड़ी थार, दो लोगों को कुचला, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल

संभल। उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल में तैनात सीओ अनुज चौधरी को पदोन्नत कर एडिशनल एसपी (ASP) नियुक्त किया है। 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी अनुज चौधरी इस पद तक स्पोर्ट्स कोटे से पहुंचने वाले प्रदेश के पहले पुलिस अधिकारी बन गए हैं।इससे पहले राज्य में किसी भी स्पोर्ट्स कोटे के अधिकारी को एडिशनल एसपी का पद नहीं मिला था। संभल के एसपी केके बिश्नोई और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उनकी वर्दी पर अशोक स्तंभ लगाकर सम्मानित किया।

खेल जगत से पुलिस सेवा तक

मुजफ्फरनगर जिले के बहेड़ी गांव के निवासी अनुज चौधरी अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान रह चुके हैं। उन्होंने 1997 से 2014 तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लगातार भाग लिया। 2002 और 2010 के नेशनल गेम्स में रजत पदक, 2005 से 2009 तक एशियाई चैंपियनशिप में पदक, 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और 2004 एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व उनके खेल करियर की प्रमुख उपलब्धियां हैं।

संभल मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में उनकी भूमिका चर्चा का विषय बनी थी। उन पर एकपक्षीय कार्रवाई और बयानबाजी के आरोप लगे। होली पर दिए गए बयान और धार्मिक आयोजनों में वर्दी पहनकर शामिल होने पर भी आलोचना हुई। इसके बाद उनका तबादला संभल से चंदौसी कर दिया गया।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी उनके खिलाफ पुलिस सर्विस नियमों के उल्लंघन की शिकायत की थी, हालांकि जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई। अब उन्हें राज्य सरकार ने एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नत कर सम्मानित किया है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close