दिल्ली में महिला सांसद के साथ चेन स्नेचिंग: चाणक्यपुरी में सुबह की सैर के दौरान वारदात, गर्दन पर आई चोट

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर उस समय सवाल उठ खड़े हुए जब तमिलनाडु की महिला कांग्रेस सांसद आर. सुधा* चेन स्नेचिंग की वारदात का शिकार हो गईं। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे चाणक्यपुरी इलाके में उस समय हुई जब सांसद *सुबह की सैर* पर निकली थीं।चाणक्यपुरी के तमिलनाडु भवन में ठहरीं मयिलाडुतुरै से सांसद आर. सुधा की कीमती सोने की चेन अज्ञात बाइक सवार स्नैचरों ने झपट ली। झपटमारी के दौरान उनके गले पर चोट भी लग गई।
हाई-सिक्योरिटी जोन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
गौरतलब है कि चाणक्यपुरी इलाका दिल्ली के हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है, जहां कई देशों के दूतावास* और राज्यों के आधिकारिक आवास* स्थित हैं। ऐसे इलाके में इस तरह की वारदात ने दिल्ली पुलिस की तैयारियों को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
क्या बोलीं सांसद आर. सुधा?
घटना के बाद सांसद ने कहा,आज सुबह 6 बजे तमिलनाडु भवन से 500-600 मीटर की दूरी पर दो बाइक सवार बदमाशों ने मेरी चेन छीन ली। मैंने शोर मचाया, लेकिन वे तेजी से भाग गए। मैंने लोकसभा स्पीकर, दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय को शिकायत दी है।”
राजनीतिक प्रतिक्रिया
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज* ने भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा दिल्ली में चेन और मोबाइल स्नैचिंग अब आम बात हो गई है। लोग पुलिस में FIR तक दर्ज नहीं कराते क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं कि कोई कार्रवाई होगी। हजारों पुलिस पद खाली हैं, और जो कर्मचारी हैं, वे VIP सुरक्षा और राजनीतिक कामों में लगे हैं। इस घटना से साफ है कि यहां की महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा,अब तो दिल्ली की महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर भी चेन पहन कर नहीं निकलतीं। आर. सुधा तमिलनाडु से हैं, शायद उन्हें यहां की पुलिस व्यवस्था की जानकारी नहीं थी