Main Slideप्रदेश

नालंदा: हरनौत थाना में तैनात एएसआई ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

नालंदा। जिले के हरनौत थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रामपुकार यादव ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। गोली चलने की आवाज सुनकर थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो पाया कि एएसआई ने थाना परिसर के पीछे बने बाथरूम में खुद को गोली मार ली थी।

गंभीर रूप से घायल एएसआई रामपुकार यादव को तत्काल रेफरल अस्पताल कल्याणविगहा ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना स्थित पारस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भारत सोनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है, मामले की जांच जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल समेत आसपास के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। एहतियातन हरनौत थाना परिसर का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है, ताकि जांच में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एएसआई रामपुकार यादव पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। चर्चा है कि वह वरीय अधिकारियों के व्यवहार से क्षुब्ध थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह चरम कदम उठाया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।नालंदा पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि एएसआई रामपुकार यादव ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close