पटना के थाने में उमड़ा प्यार, होमगॉर्ड महिला रसोइया लेकर फरार

पटना | बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जो बेहद चौकाने वाला है। घटना बायपास थाने के अंदर की है। दरअसल थाने में सात सालो से रूपा देवी खाना बनाती थी। मगर क्या पता था की खाना बनाते – बनाते रूपा को किसी होमगॉर्ड से प्यार हो जाएगा और वो अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर फरार हो जाएगी। जब पति अपने गायब पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज करवाने जाता है, तो पूरा पुलिस महकमा चर्चा का विषय बन जाता है। बाईपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
जानें क्या है पूरा मामला ?
पटना के बायपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर, मंडई पर के निवासी मुन्ना मेहता एक दिहाड़ी मजदूर है। उसकी पत्नी मुन्नी देवी थाने में सिपाहियों के लिए खाना बनाती थी। वहीं उसको होमगॉर्ड सोनू कुमार से प्यार हो जाता है, उसके बाद सोनू डेली घर आने जानें लगा। पति मुन्ना मेहता इसका विरोध करता है, की आप डेली डेली घर आते हैं और हमारी मदद करते हैं ये सही नहीं है। लेकिन होमगॉर्ड सोनू कुमार ने कहा – कि, आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं होने कारण उसके परिवार की मदद कर रहा है। लेकिन सोनू कुमार और मुन्नी देवी के बीच प्यार का परमान चढ़ता है। मगर 13 जुलाई को कुछ ऐसा होता है, जिससे समाज में बने रिश्तों में भरोसे उठने लगते है। वहीं मुन्नी अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर चली जाती है। पति परेशान होकर थाने में FIR दर्ज करवाने जाता है। जहा उसकी शिकायत दर्ज कर ली जाती है, और उसे मामले की जांच को लेकर भरोसा दिलाया जाता है।