सीएम मान का बड़ा बयान, कहा – पंजाब में CISF की जरूरत नहीं

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उनकी सरकार हर नागरिकों को देने जा रही है। अगर पंजाब का नागरिक है तो सिर्फ आधार कार्ड और वोटर कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा मरीज को कुछ भी देने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद जो कुछ देना है पंजाब सरकार को देना है।
मुख्यमंत्री मान ने बताया कि 552 निजी अस्पतालों को इस स्कीम में शामिल किया गया है। सभी सरकारी अस्पताल भी इस स्कीम में हैं। नारी शक्ति के लिए हम एक और कदम उठाने जा रहे हैं। पंच सरपंच को हजूर साहिब नांदेड़ के दर्शन करवाएंगे और जो खर्चा आएगा वह पंजाब सरकार उठायेगी।
भगवंत मान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के समय में क़ानून पास हुआ था कि CISF पंजाब में आ सकती है। कल हम पंजाब विधानसभा में रिज़्यूल्यूशन ला रहे हैं कि हमें CISF की जरूरत नहीं है। सुरक्षा के लिए हमारी पंजाब पुलिस काफ़ी है। उन्होंने कहा कि कल विधानसभा में बेअदबी बिल पेश किया जाएगा। उसके बाद इसे कंसेंट कमेटी के पास भेजा जाएगा। धार्मिक लोगों को भी राय ली जाएगी। कल प्रताप सिंह बजवा को विधानसभा में आईना दिखाऊंगा कि वो क्या क्या करते रहे हैं।