खेल

RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप, युवती ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत

IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। गाजियाबाद की एक युवती ने यश दयाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (IGRS) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि क्रिकेटर ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

गाजियाबाद पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवती का दावा: पांच साल से रिश्ते में था यश दयाल

शिकायत के कुछ दिन बाद, 25 जून को युवती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उसने क्रिकेटर यश दयाल के साथ अपनी फोटो अपलोड की और पूरे मामले की जानकारी दी। पोस्ट में युवती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की अपील करते हुए लिखा-मैं यश दयाल के साथ पिछले पांच साल से रिश्ते में थी। उसने शादी का वादा किया, लेकिन बाद में धोखा दिया। वह मेरे अलावा कई और लड़कियों से भी संबंध रखता था।

पिता ने आरोपों को किया खारिज

इस पूरे मामले पर यश दयाल के पिता ने अपने बेटे का बचाव करते हुए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके बेटे को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं यश दयाल

यह पहली बार नहीं है जब यश दयाल विवादों में घिरे हों। करीब दो साल पहले उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से मुस्लिम विरोधी कंटेंट पोस्ट किए जाने पर भी विवाद हुआ था। हालांकि, तब यश ने सफाई देते हुए कहा था- “मेरे अकाउंट से जो स्टोरी पोस्ट की गई थी, वह मैंने खुद नहीं डाली थी। जैसे ही पता चला, उसे तुरंत डिलीट कर दिया गया।”

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close