Main Slideप्रदेश

राजस्थान के उदयपुर में फ्रांस की टूरिस्ट के साथ रेप, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में फ्रांस की टूरिस्ट के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात से पहले कैफे में युवती के साथ पार्टी भी की। इसके बाद आरोपी टूरिस्ट को बहला-फुसलाकर अपने मकान पर ले गया। यहां उसके साथ घिनौनी वारदात हुई। मामला शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र का सोमवार देर शाम का है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी कैलाशचंद्र और बड़गांव थानाधिकारी पूरण सिंह अस्पताल पहुंचे।

एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि सोमवार को बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल स्थित एक कैफे में पार्टी करने गई थी। पार्टी के बाद एक युवक उसे जबरन बाहर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि पीड़िता ने डीएसपी को पूरा घटनाक्रम बताया है। पुलिस इस मामले में कैफे मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज करवाई एफआईआर में बताया कि सोमवार की शाम को को कैफे में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थी। पार्टी के बाद एक युवक उसे जबरन बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह अपना इलाज एक निजी अस्पताल में करवा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close