Main Slideप्रदेश

सीएम नीतीश कुमार से दिव्यांगजनों ने की मुलाकात, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाये जाने पर प्रकट किया आभार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग में दिव्यांगजनों ने भेंट की और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में ढाई गुना से अधिक बढ़ोतरी के लिए उनका आभार प्रकट किया। मुलाकात की शुरुआत में दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी दिव्यांगजनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण और पूरे बिहार के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आपकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

दिव्यांगजनों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में अभूतपूर्व वृद्धि को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बताते हुए मुख्यमंत्री की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस फैसले ने उनका मनोबल बढ़ाया है और उन्हें समाज में आत्मसम्मान के साथ जीने की नई ऊर्जा दी है। इस उत्साह में दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 जून 2025 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धजनों, दिव्यांग व्यक्तियों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस निर्णय से प्रदेश के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री रत्नेश सादा, विधायक गुंजेश्वर साह, विधान पार्षद ललन सर्राफ, संजय कुमार सिंह (गांधी जी), पूर्व सांसद अनिल हेगड़े, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि, जदयू के पूर्व महासचिव संजय कुमार गिरि, जिला परिषद के पूर्व सदस्य जसवीर कुमार सिंह और बिहार विकलांग अधिकार मंच के राज्य सचिव राकेश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य और दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close