विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, ऐसा करने वालें बने पहले भारतीय क्रिकेटर

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन पंत ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी दी। उन्होंने हेडिंग्ले टेस्ट की दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया। पंत की इन पारियों ने न सिर्फ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया, बल्कि उनकी तकनीकी मजबूती और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता को भी उजागर किया। पंत का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है, क्योंकि इंग्लैंड की पिचें तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं, और वहां लंबी पारियां खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। पंत ने न केवल इंग्लिश गेंदबाजों का डटकर सामना किया, बल्कि क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर जैसे गेंदबाजों को अपनी आक्रामक शैली से परेशान किया। चलिए उनके रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
ऋषभ पंत उन 7 भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए हैं। इस सूची में विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज शामिल हैं। पंत का यह रिकॉर्ड और भी खास इसलिए हैं। क्योंकि उन्होंने इसे विदेशी धरती पर और विकेटकीपर की दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए बनाया है।
ऋषभ पंत दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने इंग्लैंड में दोनों पारियों में शतक लगाया है। पंत से पहले जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने 2001 में दोनों पारियों में इंग्लैंड की सरजमीं पर शतक लगाया था। पत ने पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए।ऋषभ पंत एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे और पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन गए। वह इंग्लैंड की धरती पर भी ऐसा करनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।