Main Slideप्रदेश

सीएम नायब सिंह सैनी ने जटेला धाम में 225 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल का किया शिलान्यास

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज झज्जर के गांव माजरा  स्थित जटेला धाम में स्वामी नितानंद जी के 225वें निर्वाण दिवस के अवसर पर 225 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल का शिलान्यास और स्वामी नितानंद आश्रम गौशाला का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व श्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी अपने ऐच्छिक कोष से 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की। श्री नायब सिंह सैनी ने पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन जटेला धाम श्रद्धा, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का अद्भुत त्रिवेणी संगम का साक्षी बना है। स्वामी नितानंद जी का यह धाम आध्यात्मिक चेतना से जोड़ता है। जटेला धाम की यह पवित्र तपोभूमि संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक केंद्र के रूप में पहचान स्थापित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब संत मार्गदर्शन करते हैं तो समाज सही दिशा में चलता है और कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। संत नितानंद जैसे महान संतों की बदौलत ही मजबूत भारत हमें मिला है। उन्होंने कहा कि स्वामी नितानंद महाराज जी के जीवन मूल्यों को धारण करते हुए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के मिशन में निरंतर कार्य कर रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close