Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जौनपुर। यूपी के जौनपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की एक युवक ने पिटाई कर दी है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी युवक पहले महेंद्र राजभर को माला पहनाता है और फिर उनके ऊपर थप्पड़ों की बरसात कर देता है। इस घटना पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया है।

जौनपुर में आज सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर को एक युवक ने भरी सभा में पीट दिया। युवक ने पहले उन्हें माला पहनाई और फिर उनके ऊपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। मामला जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा आशापुर गांव में एक स्वागत समारोह के दौरान सामने आया।

दरअसल यहां महेंद्र राजभर को माला पहनाकर स्वागत करने का सिलसिला चल रहा था। इसी दौरान पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर ने पहले उनको माला पहनाई और फिर उन पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close