Main Slideप्रदेश

सीएम मोहन यादव के घर एक बार फिर खुशियों का माहौल, छोटे बेटे अभिमन्यु ने की इशिता से सगाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के घर एक बार फिर खुशियों का माहौल है। मुख्यमंत्री के छोटे बेटे की सगाई हाल ही में भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में सादगीपूर्ण समारोह के बीच संपन्न हुई। समारोह को पारिवारिक और सीमित दायरे में रखा गया, जिसमें सिर्फ बेहद करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनके परिवार में दूसरा बड़ा पारिवारिक आयोजन है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के छोटे सुपुत्र डॉ. अभिमन्यु की सगाई खरगोन के सेल्दा निवासी दिनेश यादव (पटेल) की सुपुत्री डॉ. इशिता से दोनों परिवारों और करीबी रिश्तेदारों की उपस्थिति में संपन्न हुई।इससे पहले डॉ. यादव के बड़े बेटे वैभव की शादी भी सादे और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुई थी। बता दें कि डॉ. अभिमन्यु एमबीबीएस की डिग्री के बाद पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं।

इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय, मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल समेत कई बड़े नेता शामिल हुए और नवयुगल को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। सरकारी जिम्मेदारियों के बीच मुख्यमंत्री का यह पारिवारिक आयोजन एक भावनात्मक क्षण रहा। इसमें निजी संबंधों की गर्माहट साफ झलकी। परिवार की यह सादगी और परंपराओं के प्रति आस्था राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close