सीएम भगवंत मान के सरकारी आवास पर आज होगी कैबिनेट बैठक

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक आज को मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर दोपहर 12 बजे आयोजित होने जा रही है। यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, खासकर लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के नजदीक होने के कारण। बैठक में राज्य की आर्थिक स्थिति और औद्योगिक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में लुधियाना के उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार के नए प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। हाल ही में लुधियाना के लिए जारी की गई लैंड पॉलिसी के तहत यह प्रस्ताव रखा जा सकता है कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित एक से ज्यादा प्लॉट को आपस में जोड़ा जा सके। इस कदम से उद्योगपतियों को बेहतर अवसर मिलने के साथ-साथ लुधियाना के औद्योगिक विकास को भी गति मिल सकती है।
अमृतसर के मजीठा में हुए शराब कांड के बाद राज्य सरकार नशे पर लगाम लगाने के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकती है। राज्य में ड्रग्स और नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर सरकार गंभीर कदम उठाने की तैयारी कर रही है। पिछले बजट में सीमावर्ती इलाकों में 5,000 होमगार्ड जवानों की तैनाती का निर्णय लिया गया था |