Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है : पीएम मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी थी। वही नारी शक्ति आतंकियों के लिए काल बन गई। पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर बोलते हुए कहा, आतंकियों ने केवल भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारे संस्कृति पर प्रहार करने की कोशिश की है। उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया।”

देवी अहिल्याबाई का नाम सुनकर ही श्रद्धा का भाव उमड़ता है

इससे पहले PM मोदी ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। देवी अहिल्या भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति, मंदिरों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उनको संरक्षित करने का वीणा उठाया। देश में कई मंदिरों-तीर्थों का पुनर्निर्माण किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close