Main Slideमनोरंजन

युजवेंद्र चहल से होटल में मिलने पहुंचीं आरजे महवश

आरजे महवश बीते कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। महवश न केवल अपने पेशेवर काम को लेकर, बल्कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ उनके नाम को जोड़े जाने की वजह से भी चर्चा में हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘प्यार, पैसा, प्रॉफिट’ को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर उनके किरदार ‘गरिमा’ को काफी सराहा जा रहा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत संघर्ष और प्रोफेशनल संतुलन को बखूबी दर्शाया है। इसी बीच महवश और युजवेंद्र चहल को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों ने अभी तक इसे सार्वजनीक नहीं किया है, लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है। इसी बीच बीते दिन यानी गुरुवार को ही एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

हाल ही में आरजे महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे एक होटल में नजर आ रही हैं। वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है। कहा जा रहा है कि इस होटल में ही युजवेंद्र भी रुके थे। पैपराजी से बचने के लिए महवश ने अपना चेहार मास्क से छिपा रखा था। इसके साथ ही उन्होंने हुड से सर को कवर किया था। वो कैमरों को देख उनसे बचने के लिए इधर-उधर तेजी से चलती नजर आती हैं और एक किनारे लिफ्ट के पास खड़ी हो जाती हैं। फिलहाल ये साफ नहीं हो रहा कि वो होटल में एंट्री कर रही हैं या वहां से बाहर निकल रही हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी वो पैपराजी से नहीं बच सकी हैं और उनका वीडियो कैद कर लिया गया है और ये काफी वायर भी रहा है। इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि दोनों का रिश्ता पक्का है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close