सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, लाडली बहनों को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपए

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि राज्य नें लाडली बहनों को 5 साल के अंदर ₹3000 महीने दिए जाएंगे। बुधवार को सारणी के पाथाखेड़ा में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में सीएम मोहन यादन ने या बात कही है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश की सरकार धीरे-धीरे करके 5 साल में ₹3000 महीना लाडली बहनों को देगी।
महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने कहा “हमारी सरकार ने जब से सरकार बनी है, जब चुनाव था तब लाडली बहनाओं के लिए 1000 रुपये दिए, पिछले साल 1230 रुपये दिए और आगे आने वाले समय में और बढ़ते जाएंगे। कांग्रेस कह रही है कहां से देंगे पैसे। आप और चिंता मत करना, धीरे-धीरे करते-करते 5 साल में ₹3000 महीना बहनों को दिया जाएगा।”
दरअसल, मुख्यमंत्री बैतूल जिले के सारणी में स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने 464 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा- “हमारी बहन बेटी की संस्कृति है, माता बहनों की संस्कृति है। आपका आशीर्वाद मिलता रहे तो हमारे लिए यही पर्याप्त है। स्वयं सहायता माध्यम से पीएम मोदी कह रहे थे कि लखपति योजना में हमारी बहनों की आमदनी एक लाख हो जाए, इसके लिए हमारी सरकार काम कर रही है। 350 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह इसी पर काम कर रहे हैं। धीरे-धीरे करके रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री लग रही है, बहनों को वहीं रहना है। 5000 सरकार देगी, 8000 फैक्ट्री मालिक देगा, ₹13000 महीने में बहनें काम करेंगी।