न्यूयॉर्क : ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नेवी का जहाज

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मैक्सिकन नौसेना का एक जहाज प्रचार दौरे के दौरान ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। इस घटना में जहाज के तीन मस्तूलों का शीर्ष टूट गया। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए हैं। वहीं न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग के इसके बारे में जानकारी दी है।
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि दुर्घटना में 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि इस हादसे में 142 साल पुराने पुल को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं कई लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, जहाज के मस्तूलों को पुल के डेक से टकरा कर टूटते हुए और आंशिक रूप से ढहते हुए देखा जा सकता है।
बता दें कि वीडियो में एक जहाज दिख रहा है, जिस पर एक विशाल हरा, सफेद और लाल रंग का मैक्सिकन झंडा लहराता दिख रहा है। हालांकि हादसे के बाद जहाज आगे बढ़ गया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वे सूर्यास्त देखने के लिए बाहर बैठे थे। तभी उन्होंने देखा कि जहाज पुल से टकराया और उसका एक मस्तूल टूट गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने दो लोगों को स्ट्रेचर पर जहाज से उतारकर छोटी नावों पर जाते देखा।