Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

चीनी मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के ‘X’ अकाउंट को भारत में किया गया बैन

नई दिल्ली। चीनी मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के ‘X’ अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया है। बता दें कि ग्लोबल टाइम्स, एक चीनी सरकारी मीडिया आउटलेट है, जिसे व्यापक रूप से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रचार करने वाला माना जाता है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर पर गलत जानकारी देने के लिए चीन के ग्लोबल टाइम्स की आलोचना की थी। इसके बाद ग्लोबल टाइम्स को बैन किया गया।

भारत ने चीनी मीडिया आउटलेट की कड़ी आलोचना की थी, और उसे गलत सूचना फैलाने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने और स्रोतों की जांच करने के लिए कहा था। यह प्रतिक्रिया ग्लोबल टाइम्स द्वारा एक रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद आई है जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने पाकिस्तान में कई ठिकानों पर रात भर भारतीय हवाई हमलों के जवाब में “एक और भारतीय लड़ाकू विमान को मार गिराया” है, जिसमें “पाकिस्तानी सेना के अज्ञात स्रोतों” का हवाला दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close