Main Slideमनोरंजन

अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मां और दिवंगत निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में 2 मई को निधन हो गया। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। शोक में डूबा बॉलीवुड निर्मल कपूर के निधन की खबर से कपूर परिवार में शोक की लहर है। परिवार के कई सदस्य जैसे बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और शिखर पहाड़िया को उनके निवास स्थान पर देखा गया।

निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार शनिवार 3 मई यानी आज सुबह 11-12 बजे मुंबई के पवन हंस शवदाह गृह में किया जाएगा। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। निर्मल कपूर, मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं, जिन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दीं। इस दंपत्ति के चार बच्चे हैं: रीना कपूर, बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर। कपूर परिवार की अगली पीढ़ी में सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर और अन्य कई सदस्य फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं।

सितंबर 2024 में निर्मल कपूर ने अपने जीवन के 90 वर्ष पूरे किए थे। इस मौके पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, “90 साल का प्यार, ताकत और त्याग… आपकी मौजूदगी हमारे जीवन को हर दिन खुशियों और सकारात्मकता से भर देती है। खुद को आपका बेटा कहने पर गर्व है।”

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close