सीनियर आईपीएस अधिकारी देवेन भारती बने मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर, जानें कौन है ये अधिकारी

मुंबई। सीनियर आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है। देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। देवेन भारती वर्तमान समय में वर्तमान में मुंबई पुलिस के स्पेशल पुलिस आयुक्त हैं। वे मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के पद पर सबसे लंबे समय तक बने रहने वाले अधिकारी हैं।
देवेन भारती की गिनती महाराष्ट्र के तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के तौर पर होती है। इतना ही नहीं, भारती को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बेहद ही करीबी माना जाता है। मुख्यमंत्री ने भारती को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
कौन हैं पुलिस अधिकारी देवेन भारती
जानकारी के अनुसार, 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी भारती को इससे पहले मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर पदोन्नत किया गया था। अप्रैल 2015 में देवेन भारती को मुंबई का संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) नियुक्त किया गया था। वह इस पद पर सबसे लंबे समय तक रहे। देवेन भारती मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं। उन्होंने झारखंड से मैट्रिकुलेशन और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक किया। उन्होंने मुंबई में डीसीपी, जोन 7 (बांद्रा से अंधेरी) और डीसीपी क्राइम ब्रांच के रूप में भी काम किया है। वे महाराष्ट्र के पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) और एटीएस प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।