Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

वेटिकन सिटी में स्थित सेंट पीटर्स स्क्वायर में होगा पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। पोप फ्रांसिस को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। पोप का अंतिम संस्कार वेटिकन सिटी में स्थित सेंट पीटर्स स्क्वायर में होगा। दुनियाभर के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए वेटिकन पहुंचे हैं। अंतिम संस्कार में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

फ्रांसिस ने पिछले साल वेटिकन की परंपराओं और रीति-रिवाजों में बदलाव कर उन्हें सरल बनाते समय अपने अंतिम संस्कार समारोह को लेकर अपनी इच्छा भी बताई थी। वेटिकन ने कहा कि उनका उद्देश्य पोप की भूमिका को केवल एक पादरी के रूप में दिखाना था, ना कि इस दुनिया के एक शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में। फ्रांसिस ने पोप के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आमूलचूल सुधार किए, पादरियों के सेवक होने पर जोर दिया। उन्होंने 2013 में अपने चयन के कुछ ही दिन बाद ही इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close