Main Slideराष्ट्रीय

BSF और पंजाब पुलिस ने चलाया सफल सर्च ऑपरेशन, बॉर्डर के पास से खेतों में मिला हथियारों का जखीरा

पंजाब। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने अपनी सारी फोर्स और इंटेलिजेंस को एक्टिव कर दिया है। इस हमले के बाद भारत और भी चौकन्ना हो गया है। इसी दौरान कल पंजाब बॉर्डर के पास बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और पंजाब पुलिस के मिलकर अभियान चलाया जिसमें हथियारों का बड़ा जख़ीरा मिला।

दरसअल शुक्रवार भारत पकिस्तान सीमा रेखा के पास के किसान अपने खेतों में कटाई का काम कर रहे थे। उन्हें खेत के पास एक बड़ा सा बोरा मिला। जिसकी जानकारी उन्होंने सेना के जवानो को दी। जवानों ने जब बोर को खोला तो उनके होश उड़ गए। उस बोरे में हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई, उस बोरे में जिंदा कारतूस समेत तमाम गोला बारूद मिला। मौके पर मौजूद पंजाब पुलिस और BSF के जवानों ने बोरे को कब्जे में ले लिया है।

बोरे में जानें – जानें क्या निकला।

बोर से 4.5 किलोग्राम RDX, 5 हैंड ग्रेनेड, 5 पिस्तौल, 8 मैगजीन, 220 गोलियां, 2 बैटरियां और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया। बीएसफ और पंजाब पुलिस ने तुरंत सामन को कब्जे में लेकर जगह को सील कर दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये हथियारों का जखीरा पाकिस्तान से आया है जो किसी बड़े हमले का प्लान कर रहे थे। मगर गुप्त जानकारी मिलते ही दोनों विभाग की टीमों ने एक सफल सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें बीएसफ और पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close