Main Slideप्रदेश

सीएम भगवंत मान ने राज्य में बदली शिक्षा जगत की तस्वीर

चंडीगढ़। देश में एक ऐसा राज्य है जहां एक खास मुहिम के तहत शिक्षा जगत की तस्वीर बदली जा रही है। यहां बात पंजाब के संदर्भ में हो रही है। दरअस, पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में सिख्य क्रांति के तहत शिक्षा जगत की तस्वीर बदल रही है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में कई ऐसे निर्माण कार्यों को रफ्तार दी जा रही है जिससे छात्रों तक सीधा लाभ पहुंचे। इस क्रम में भगवंत मान सरकार द्वारा स्मार्ट क्लासरुम का निर्माण कराना, शौचालय का निर्माण कराना और विद्यालयों में परिवहन सेवाओं का विस्तार करना आदि जैसे काम शामिल हैं। मान सरकार की इस मुहिम के तहत प्रत्येक दिन छात्रों को तोहफा के रूप में कुछ न कुछ उपलब्ध कराया जा रहा है।

सूबे की भगवंत मान सरकार शिक्षा जगत की तस्वीर को बदलने की दिशा में पूरी तरह से जुट गई है। यही वजह है कि आज लुधियाना से लेकर बठिंडा, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला तक स्थिति बदली नजर आ रही है। चहुंओर सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्य को रफ्तार मिली है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस स्वयं स्थिति की क्लोज मॉनिटरिंग में जुटे हैं। Bhagwant Mann सरकार का स्पष्ट संदेश है कि सिख्य क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी जाए और विद्यालयों में बुनियादी स्तर की सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि धरातल पर उतर चुके हैं और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीतोड़ परिश्रम कर रहे हैं। मान सरकार के संदेश के तहत सभी जनप्रतिनिधि विकास कार्यों को रफ्तार देने का काम करते हुए शिक्षा जगत की तस्वीर बदलने में अहम योगदान निभा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close