अन्तर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद नदी में पलटी नाव, 143 लोगों की मौत

नई दिल्ली। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मोटर से चलने वाली एक लकड़ी की नाव में आग लग गई। इस घटना के बाद नाव नदी में पलट गई, जिसमें कम से कम 143 लोगों की मौत हो गई।

एक अधिकारी जोसेफिन-पैसिफ़िक लोकुमु के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी डीआरसी में कांगो नदी पर एक लकड़ी की नाव पर सैकड़ों यात्री सवार थे। उसी दौरान नाव में आग लग गई। यह हादसा इक्वेटर प्रांत की राजधानी मबंडाका के पास और कांगो नदी के संगम पर हुई। बता दें कि कांगो दुनिया की सबसे गहरी नदी है।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 131 शवों का पहला समूह मिला, और गुरुवार और शुक्रवार को 12 और शव निकाले गए। उनमें से कई जले हुए हैं।” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि “एक महिला ने खाना पकाने के लिए अंगारे जलाए। उसकी चिंगारी पास में रखे ईंधन पर चली गई। इससे ब्लास्ट हुआ और जिसने पूरी नाव को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कई बच्चों और महिलाओं की भी मौत हो गई। हादसे में कुछ जीवित बचे लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कई लोग अभी भी अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close