Main Slideराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सोमवार को तीन इनामी माओवादियों समेत 26 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू (अपने घर/गांव वापस लौटो) अभियान से प्रभावित होकर तीन इनामी माओवादियों समेत 26 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया।

अधिकारियों के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से राजेश कश्यप आमदई एरिया जनमिलिशिया का कमांडर था, जिसके सिर पर तीन लाख रुपये का इनाम है। अधिकारियों का कहना है कि इसी तरह नक्सली कोसा माड़वी जनताना सरकार का अध्यक्ष था, जिसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है।

वहीं नक्सली छोटू कुंजाम चेतना नाट्य मंच (सीएनएम) का सदस्य था, जिसके सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। अधिकारियों ने बताया कि इन नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर तथा संगठन में अमानवीय बर्ताव, आधारहीन विचारधारा और शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 224 इनामी माओवादियों सहित कुल 953 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close