Main Slideप्रदेश

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, चार लाख अधिकारियों – कर्मचारियों को जल्द ही मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

भोपाल। मध्यप्रदेश के अधिकारी और कर्मचारियों को मोहन सरकार जल्द ही बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन देने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति का कार्य शीघ्र होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पदोन्नति का रास्ता तलाशा है। इस बारे में राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। जल्द ही कैबिनेट से अधिकारी-कर्मचारियों की प्रमोशन का निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि करीब चार लाख अधिकारी-कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close