Main Slideखेल

10 साल बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस से जीता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महामुकाबला खेला गया। आरसीबी ने 10 साल बाद वानखेड़े में मुंबई को हराया। बेंगलुरु ने 12 रन से जीत हासिल की। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैसेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट पर 221 रन बनाए थे। 222 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 9 विकेट पर 209 रन ही बना पाई। यह मुंबई की पांचवें मैच में चौथी हार थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 42 गेंद पर 67, रजत पाटीदार ने 32 गेंद पर 64 और जितेश शर्मा ने 19 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 22 गेंद पर 37 रन बनाए। फिलिप साल्ट 4 और लियाम लिविंगस्टन बगैर खाता खोले आउट हुए। टिम डेविड 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए, लेकिन 57 रन दिए। हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन सिर्फ 29 रन दिए।

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 56 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद पर 42 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए। विल जैक्स ने 18 गेंद पर 22 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 9 गेंद पर 17 रन बनाए। रेयान रिकल्टन ने 10 गेंद पर 17 रन बनाए। नमन धीर ने 6 गेंद पर 11 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या ने 45 रन देकर 4 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और यश दयाल ने 2-2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई। रोहित शर्मा को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मौका मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close