Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका ने रिहा किए 14 भारतीय मछुआरे, पीएम मोदी ने कही ये बात

श्रीलंका। श्रीलंका ने रविवार को विशेष पहल के रूप में कम से कम 14 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मछुआरों के मुद्दे को मानवीय दृष्टिकोण से सुलझाने की वकालत किए जाने के एक दिन बाद उठाया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के बीच हुई बातचीत के दौरान मछुआरों का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका ने विशेष पहल के तौर पर 14 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। दिसानायके से मुलाकात के बाद मोदी ने मीडिया को दिए बयान में कहा, ‘‘हमने मछुआरों की आजीविका से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने नौकाओं और मछुआरों की तत्काल रिहाई पर भी जोर दिया।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को श्रीलंका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न की। बता दें कि पूर्व में श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों के विरुद्ध बल प्रयोग करने की कई घटनाएं घटित हुई हैं। पाक जलडमरूमध्य तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली एक संकरी जलपट्टी है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी ने अपने मीडिया वक्तव्य में इस मामले पर ‘मानवीय दृष्टिकोण’ अपनाने की मांग की है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close