Main Slideराष्ट्रीय

अयोध्या में रामनवमी पर भक्तों का उमड़ा सैलाब, 42 जिलों में अलर्ट जारी

अयोध्या। देशभर में रामनवमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में रामनवमी के मौके पर विशेष पूजा और आरती हो रही है। सुबह से ही देश भर के मंदिरों में देवी मां के भक्तों की भीड़ लगी है। वहीं भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भी में रामनवमी को लेकर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। राम मंदिर में आज भगवान राम का सूर्यतिलक होना है।

रामनवमी को लेकर जहां यूपी के 42 जिलों में अलर्ट है वहीं पश्चिम बंगाल में भी तनाव देखा जा रहा है। आज जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कई जगह शर्तों के साथ शोभा यात्रा निकालने की इजाजत दी गई है। वहीं पीएम मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद रामनवमी के मौके पर राम मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां विराजमान भगवान राम लला के दर्शन कर उनकी पूजा की। मंदिर परिसर में उन्होंने काफी देर तक पूजा पाठ की। अयोध्या में ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू जल का छिड़काव किया जा रहा है। जिस ड्रोन से सरयू जल का छिड़काव किया जा रहा है वह भगवा रंग का है और उस पर जय श्री राम लिखा हुआ है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close