अन्तर्राष्ट्रीय

पुतिन के बेड़े की लग्जरी लिमोजिन कार में भयानक विस्फोट, क्या रूसी राष्ट्रपति को मारने की रची गई साजिश

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक कार के बेड़े की एक लग्जरी लिमोजिन कार में भयानक विस्फोट हो गया और कार में आग लग गई। अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कुछ दिन पहले ही जेलेंस्की ने पुतिन की मौत के बारे में भविष्यवाणी की थी।

कार में धमाके की जांच की जा रही है. यह धमाका खुद-ब-खूद हुआ या इसमें किसी की कोई साजिश है, इसका पता लगाया जा रहा है। वैसे अभी तक इस धमाके में किसी का नाम सामने नहीं आया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुतिन के खिलाफ यह साजिश किसने की? क्या कार में धमाके का यूक्रेन युद्ध से कोई कनेक्शन है?

हाल ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर भविष्यवाणी की थी। 2 दिन पहले जेलेंस्की ने कहा था कि पुतिन जल्द मर जाएंगे। कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, जेलेंस्की ने 26 मार्च को पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही थी।

हालांकि, पुतिन के खराब स्वास्थ्य के बारे में लगातार अटकलों के बीच जेलेंस्की ने यह टिप्पणी की थी। पुतिन 72 साल के हैं. उन्हें कई बीमारियां हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close