Main Slideराजनीति

सीएम नायब सिंह सैनी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री नामित किए जाने पर दी बधाई

हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीजेपी नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री नामित किए जाने पर बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के विकास में एक नया अध्याय शुरू होने वाला है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता को दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं.

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली की प्रगति का एक नया अध्याय शुरू होने वाला है. विकास की नई ऊंचाइयों के साथ, दिल्ली विकसित होने की ओर बढ़ेगी और मां यमुना दिल्ली शहर की पहचान बनेगी. नायब सिंह सैनी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और आपके नेतृत्व में दिल्ली की विकास यात्रा को नई ऊर्जा और गति मिलेगी और भाजपा सरकार दिल्ली को एक आधुनिक शहर बनाएगी.

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रेखा गुप्ता को एक्स पर बधाई दी और कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनका नेतृत्व दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और इसका समग्र विकास सुनिश्चित करेगा। दिल्ली में भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मुझे पूरा विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आपका नेतृत्व दिल्ली की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और दिल्ली का सर्वांगीण एवं समग्र विकास सुनिश्चित करेगा.

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close