Main Slideखेल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आज से आगाज, पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आज से आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी। न्यूजीलैंड की टीम काफी पहले ही पाकिस्तान पहुंच चुकी थी, जहां उसने पाकिस्तान और साउ​थ अफ्रीका से एक सीरीज भी खेली है। यानी दोनों ही टीमों को एक दूसरे की ताकत और कमजोरी का अंदाजा है। आज का मैच कितने बजे शुरू होगा और टॉस कितने बजे होगा, ये हम आपको बताएंगे। साथ ये भी जानकारी देंगे कि अपने टीवी और मोबाइल पर आप मुकाबले को लाइव कैसे देख सकते हैं।

मोहम्मद ​रिजवान पाकिस्तानी टीम के कप्तान हैं, वे पहली बार अपनी टीम की कमान किसी आईसीसी टूर्नामेंट में संभाल रहे हैं। वहीं बात अगर न्यूजीलैंड की करें तो उसकी कमान मिचेल सेंटनर के हाथ में होगी। न्यूजीलैंड के लिए पाकिस्तान अब नया नहीं रहा, टीम काफी दिनों से यहां पर मैच खेल रही है। आज का मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की ओर से यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच पाकिस्तान के लिए न्यूजीलैंड की चुनौती आसान नहीं होगी। अभी तक का इतिहास बताता है कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तानी टीम कभी भी न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाई है। इन दोनों के बीच जो 3 मुकाबले हुए हैं, हर बार बाजी न्यूजीलैंड ने मारी है। यानी पाकिस्तानी टीम अगर आज का मैच जीतती है तो नया इतिहास लिखा जाएगा।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: मोहम्मद रिजवान (कप्तान) (विकेट कीपर), फखर जमां, बाबर आजम, सऊद शकील, सलमान अली आगा, खुशदिल शाह, तैयब ताहिर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, विलियम ओ’रुरके।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close